Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: मीरगंज में बालश्रम के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, एसडीएम और लेबर इंस्पेक्टर ने किया दुकानों का निरीक्षण

Bareilly News: मीरगंज में बालश्रम के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, एसडीएम और लेबर इंस्पेक्टर ने किया दुकानों का निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: मीरगंज कस्बे में बालश्रम की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। इसी क्रम में एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार और लेबर इंस्पेक्टर ने कस्बे की विभिन्न दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में नाबालिग बच्चों से मजदूरी न कराई जा रही हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुकानदारों को बालश्रम कानून की जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम और लेबर इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को बालश्रम निषेध कानून से अवगत कराया। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी दुकान में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम करते पाया गया, तो संबंधित दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम आलोक कुमार ने कहा कि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि बालश्रम पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

कर्मचारियों का विवरण भी हुआ चेक

निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर कर्मचारियों से संबंधित कागजात और विवरण की भी जांच की गई। इस अभियान को देखते हुए कस्बे के व्यापारियों में सतर्कता देखी गई और बालश्रम के विरोध में प्रशासन का कड़ा संदेश साफ तौर पर नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें