Translate Your Language :

Home » देश-विदेश » Bihar Election 2025 : बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी मां राबड़ी देवी? पूर्व CM ने साफ की तस्वीर

Bihar Election 2025 : बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी मां राबड़ी देवी? पूर्व CM ने साफ की तस्वीर

Bihar Election 2025 : बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगी मां राबड़ी देवी? पूर्व CM ने साफ की तस्वीर
Facebook
X
WhatsApp

Bihar Election 2025 :  बिहार में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। मोकामा में आरजेडी सदस्य दुलारचंद यादव की हत्या के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने विचार साझा किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रचार में नहीं जाएंगी, पर दिल में जीत की कामना

राबड़ी देवी ने कहा, “मन से तो बेटा है, पर पार्टी से और घर से ये लोग निकाला है। प्रचार के लिए नहीं जाऊंगी, लेकिन दिल में है कि चुनाव जीतें।” उन्होंने जोर देकर कहा कि तेज प्रताप अब अपने पैरों पर खड़ा है और बिहार में काम करने का पूरा हक रखता है।

गरीब का राज या आज का जंगलराज?

राबड़ी देवी ने कहा, “जब गरीब का बच्चा पढ़ने लगा और लोगों को हक मिला, तब उसे जंगलराज कहा गया। लेकिन अब मोकामा और आरा में हत्याएं हो रही हैं, तब इसे क्या कहा जाएगा?” उन्होंने अपने शासनकाल में गरीब को खड़ा करने का हवाला दिया और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हम लोग दुश्मन नहीं बनाते, वे लोग बनाते हैं।”

तेजस्वी पर भरोसा और परिवार में मतभेद

राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव पर भरोसा जताया, “जब मन में ठान लेगा तो करेगा, जैसे 17 महीने में काम करके दिखाया।” उन्होंने परिवारिक मतभेदों को हल्का बताते हुए कहा कि “भाई-बहन एक हैं, राजनीतिक मजबूरियां अलग हैं।”

रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर साधा निशाना

राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोकामा हत्याकांड और सत्ता के संरक्षण में अपराध को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने पूछा कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह की बच्चियों को न्याय कब मिलेगा और एनडीए सरकार ने पिछले 20 साल में क्या किया।

जनता से अपील: तेजस्वी को विजेता बनाएं

राबड़ी देवी ने कहा कि पांच किलो राशन के बहकावे में मत आएं। उन्होंने बताया कि तेजस्वी ने अपने वादे निभाए हैं और हर घर में सरकारी नौकरी पहुंचेगी। उन्होंने जोर दिया कि राजनीतिक मजबूरियों के बावजूद पारिवारिक रिश्ते कभी नहीं टूटते।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें