Home » बिहार » Bihar News: खान सर पर बरसे बीजेपी विधायक नीरज बबलू, कहा- “फ्रॉड है, इसकी भूमिका की भी हो जांच”

Bihar News: खान सर पर बरसे बीजेपी विधायक नीरज बबलू, कहा- “फ्रॉड है, इसकी भूमिका की भी हो जांच”

Facebook
X
WhatsApp

Bihar News: ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई की मौत के मामले में मंगलवार को राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू रौशन आनंद के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही मीडिया से बातचीत में उन्होंने खान सर पर भी तीखा हमला बोला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रौशन आनंद के परिवार से मिले नीरज बबलू

बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने रौशन आनंद के परिजनों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नीरज बबलू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

खान सर को बताया फ्रॉड

परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में नीरज बबलू ने खान सर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने खान सर को “फ्रॉड” बताते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश से बिहार लोगों को ठगने आए हैं।

नीरज बबलू ने कहा, “ये उत्तर प्रदेश से बिहार में ठगने आया है। इसके परिवार के लोगों का कहना है कि ये फ्रॉड है। ये शिक्षक नहीं है, ये फर्जीगिरी करता है।”

प्रिंस की मौत को बताया हत्या

रौशन आनंद की प्रशंसा करते हुए बीजेपी विधायक ने उन्हें एक वास्तविक शिक्षक बताया। वहीं रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत को लेकर उन्होंने गंभीर सवाल उठाए।

नीरज बबलू ने कहा कि यह मामला केवल एक सामान्य मौत का नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जरूरत है और जो लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन अभी और जांच की आवश्यकता है। यह साधारण मौत नहीं है, यह हत्या है।”

पाकिस्तान और नेपाल से संबंध होने का लगाया आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान नीरज बबलू ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और उन्हें सभी तथ्यों से अवगत कराएंगे।

खान सर पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “ये फैजल है कि अफजल है, कोई ठीक नहीं है। इसका पाकिस्तान से रिश्ता है, नेपाल से कनेक्शन है। ये फर्जी आदमी है, मैंने पहले भी कहा है। एक नंबर का बदमाश है। दो-चार डायलॉग बोलकर लोगों और छात्रों को प्रभावित करता है। हम छात्रों से भी कहेंगे कि फर्जी शिक्षक से बचना चाहिए।”

नीरज बबलू के इन बयानों के बाद एक बार फिर खान सर को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रिंस की मौत के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें