Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: खुर्जा में मालगाड़ी के डिरेल होने से मचा हड़कंप, जांच के लिए कमेटी गठित

Bulandshahr News: खुर्जा में मालगाड़ी के डिरेल होने से मचा हड़कंप, जांच के लिए कमेटी गठित

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन पर बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यार्ड में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि घटना मुख्य रेल लाइन पर नहीं हुई, जिससे किसी भी यात्री ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और न ही कोई जनहानि हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी के चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। खुर्जा जंक्शन के एसएसई विकास सिंह ने बताया कि मालगाड़ी टूंडला से खुर्जा आ रही थी। यार्ड में पहुंचने पर दो डिब्बों के लोहे के पहिए डिब्बों से अलग हो गए, जिससे यह डिरेलमेंट हुआ।

रेलवे की तकनीकी टीम ने रातभर मेहनत कर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों डिब्बों को फिर से पटरी पर चढ़ा दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यार्ड का हिस्सा प्रभावित रहा, लेकिन मुख्य रेल मार्ग पर किसी प्रकार का कोई अवरोध नहीं हुआ, जिससे यात्री गाड़ियों का संचालन सामान्य रूप से चलता रहा।

घटना की सूचना प्रयागराज रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। अलीगढ़ के सीनियर डीएसटीई अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित कर दी गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले भी खुर्जा क्षेत्र में रेल सुरक्षा को लेकर चिंताएं उठती रही हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस पर दो बार असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया जा चुका है। इतना ही नहीं, एक बार रेलवे ट्रैक पर लोहे की कीलें रखकर बड़े हादसे की साजिश भी रची गई थी। इन घटनाओं के बाद रेलवे विभाग ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने का दावा तो किया था, लेकिन कुछ समय बाद यह व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें