Translate Your Language :

Breaking News
ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश AAP नेता Deepak Singla गिरफ्तार, बैंक लोन फ्रॉड मामले में दिल्ली-गोवा में ED की छापेमारी

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर 4 को रौंदा, एक दलित वृद्धा की मौत अन्य तीन घायल

Bulandshahr News: तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर 4 को रौंदा, एक दलित वृद्धा की मौत अन्य तीन घायल

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के सुनहैरा गांव में बीती रात एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की सड़कों पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक तेज रफ्तार काली थार गाड़ी ने घरों के बाहर बैठे दलित ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना न केवल गांव में भय का माहौल पैदा कर गई है, बल्कि प्रशासन की नींद भी उड़ा दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गर्मी के चलते गांव के लोग अपने-अपने घरों के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार काली थार गांव में घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी को चलाने वाला युवक नशे की हालत में था। ग्रामीणों ने उसे गाड़ी की रफ्तार कम करने को कहा, लेकिन इसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने गाड़ी सीधी उन लोगों पर चढ़ा दी जो अपने घरों के बाहर बैठे या सो रहे थे।

एक महिला की मौत, तीन घायल

इस भयानक हादसे में गांव की वृद्ध दलित महिला शीला देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

वायरल वीडियो और पुलिस की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद, काली थार की ये पूरी करतूत गांव के कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद, गुलावटी, कोतवाली सिटी और कोतवाली देहात थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खुद एसपी सिटी शंकर प्रसाद और एएसपी रिजुल कुमार ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

आरोपियों के खिलाफ FIR

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और SC/ST एक्ट जैसी धाराएं शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया, “यह घटना बेहद गंभीर है। मृतका के परिजनों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें