Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » चन्दौली » Chandauli News: ट्रेन से ले जाए जा रहे छह बाल मजदूरों को RPF ने किया रेस्क्यू, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: ट्रेन से ले जाए जा रहे छह बाल मजदूरों को RPF ने किया रेस्क्यू, दो तस्कर गिरफ्तार

RPF rescues six child laborers being taken by train
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता ने एक बड़ी मानव तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया। मंगलवार को डीडीयू जंक्शन पर चलाए गए एक विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग ट्रेनों से छह नाबालिग बाल मजदूरों को बचाया गया, जिन्हें मजदूरी के लिए झारखंड और बिहार से गुजरात और हरियाणा ले जाया जा रहा था। इस दौरान दो मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गरबा एक्सप्रेस से तीन बच्चों को बचाया गया

RPF पोस्ट डीडीयू के प्रभारी प्रदीप कुमार रावत के निर्देशन में सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, महिला आरक्षी संगीता देवी, आरक्षी संजय कुमार मौर्य, बबलू कुमार और Bachpan Bachao Andolan (BBA) की परियोजना अधिकारी श्रीमती चंदा गुप्ता ने मिलकर प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी 12938 गरबा एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान सामान्य कोच में तीन नाबालिग बच्चे डरे और सहमे हुए मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे झारखंड के जामताड़ा जिले के अमलादही गांव के निवासी हैं और उन्हें शिबुधन मुर्मू नामक व्यक्ति अहमदाबाद मजदूरी कराने के लिए ले जा रहा था। शिबुधन ने उनके परिवार वालों को पैसे देकर उन्हें काम पर भेजने की सहमति ली थी। बताया गया कि उन्हें साड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में धागा काटने का काम करवाया जाना था।

RPF ने तुरंत शिबुधन मुर्मू (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर सभी बच्चों को आरपीएफ पोस्ट डीडीयू लाया। बच्चों की उम्र 12, 15 और 15 वर्ष पाई गई।

सीमांचल एक्सप्रेस से भी मिले तीन नाबालिग

उसी दिन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची 12487 सीमांचल एक्सप्रेस की जांच के दौरान भी सामान्य कोच में तीन नाबालिग बच्चे डरे हुए मिले। पूछताछ में पता चला कि ये बच्चे बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र के निवासी हैं और इन्हें आमिर हमजा नामक व्यक्ति हरियाणा के एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी कराने के लिए ले जा रहा था।

आमिर हमजा (30 वर्ष), निवासी दौलतपुर, जोकीहाट को भी गिरफ्तार कर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू लाया गया। बच्चों की उम्र 12, 17 और 17 वर्ष पाई गई। उन्होंने भी बताया कि आमिर ने उनके परिवार को पैसे देकर उन्हें ले जाने की अनुमति ली थी।

बालश्रम के मामले में कार्रवाई

पूरी घटना की सूचना AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम को दी गई। आरपीएफ द्वारा दोनों मामलों में आरोपियों को बालश्रम एवं मानव तस्करी के आरोप में लिखित प्राथमिक रिपोर्ट के साथ कोतवाली मुगलसराय को सौंपा गया। वहां उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें