Translate Your Language :

Breaking News
West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow Crime News: संदिग्ध स्थिति में सड़क के किनारे मिला, कपड़े से बंधे हाथ-पैर वाला शव

Lucknow Crime News: संदिग्ध स्थिति में सड़क के किनारे मिला, कपड़े से बंधे हाथ-पैर वाला शव

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News in Hindi: राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 25 वर्षीय अंकित वर्मा का शव सीतापुर रोड स्थित देवरी रुखारा गांव के पास सड़क किनारे बरामद हुआ। अंकित अलीगंज का रहने वाला था और बीकेटी के रूखारा चौराहे के पास अपनी मां के साथ रहता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। मृतक के हाथ और पैर कपड़े से पीछे की ओर बंधे हुए थे, और मुँह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है, इस संदिग्ध हालत में मिले शव की खबर आग की तरह फैल गयी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। संदिग्धों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को फोरेंसिक टीम ने एकत्र किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि, पुलिस फिलहाल इस मामले पर गहराई से जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। इस घटना पर अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने कहा, “मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सभी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

मृतक का नाम अंकित वर्मा है जो अलीगंज का निवासी था और अपनी मां के साथ बीकेटी के रूखारा चौराहे के पास रहता था। उसकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार, वह एक शांत स्वभाव का व्यक्ति था। इस घटना से उसके परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें