ज्यादातर लोग किसी न किसी से प्रेम जरूर करते है। कई बार हम कहने में हिचकिचाते हैं और अपने दिल की बात उस व्यक्ति से कह ही नहीं पाते और अपने प्यार को जीवन भर के लिए दिल में दफ़न कर लेते हैं। एक व्यक्ति के लिए प्यार करना तो बहुत आसान होता है लेकिन इकरार करना उतना ही मुश्किल और बग़ैर इकरार के बात आगे बढ़ ही नहीं सकती।
प्यार में इकरार करना इतना आसान नहीं हैं। कई बार तो सालों लग जाते है मोहब्बत का इज़हार करने में।
प्यार के लिए इकरार उतना ही जरुरी है जितना मछली के लिए जल होता है। बिना जल के मछली का कोई अस्तित्व नहीं बचता और बिल्कुल ठीक प्यार में भी बिना इकरार के प्यार का कोई अस्तित्व नहीं होता।
उन्हें कम्फर्ट जोन दीजिये
इस दुनिया में हम सभी से अपनी सभी के सामने अपनी भावनाएं नहीं रखते तो आप उस व्यक्ति से प्यार से बात कीजिये। जिससे वो व्यक्ति आपको अपनी बातें बता सके और आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त माने। ये उस व्यक्ति के लिए एक चिन्ह के रूप में काम करता है।
इज़्ज़त दीजिये
आप जिससे प्यार करते है उसकी इज़्ज़त कीजिये। उसे इससे भी अंदाज़ा लगेगा की आप उसे प्यार करते है। उससे हमेशा प्यार से बात कीजिए उसे ऐसा लगना चाहिए की आप उसे बिल्कुल अलग ट्रीट कर रहे हैऔर वो आपके लिए जरुरी है।
भावनाओं को समझिये
आप जिस व्यक्ति से प्यार करते है उसकी भावनाओं को समझिये। उसकी बातों को समझिये। अगर वो कुछ कहे तो उसे ध्यान से सुनिए और समस्याओं पर सलाह दीजिये।
उसका ध्यान रखिए
अगर वो किसी समस्या में है तो उसको सलाह के साथ आप उसकी केयर कर सकते है और उसका ध्यान रख सकते हैं। अगर वो उदास है तो उससे पूछिए की क्या कारण है और अगर आप उस दिक्कत का हल निकाल सकते है तो बिल्कुल निकालिये इससे वो आपकी ओर आकर्षित होगी।
खुद ही सोचिए ना अगर आप किसी को प्यार करते है तो कहने में क्या ही बुराई है। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा वो मना कर देगी/ देगा। जो चीज़ कल को होनी है वो आज हो जाए तो क्या ही दिक्कत। कम से कम आपको उम्मीद तो नहीं रहेगी तो खुश रहे खुशहाल रहे और प्यार का इकरार जरूर करें।
