Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: पति-पत्नी में आपसी विवाद बना मासूम की हत्या का कारण, मायके जाकर पत्नी ने अपनी तीन माह की मासूम बच्ची की गला घोटकर ली जान

Etah News: पति-पत्नी में आपसी विवाद बना मासूम की हत्या का कारण, मायके जाकर पत्नी ने अपनी तीन माह की मासूम बच्ची की गला घोटकर ली जान

Murder of innocent child due to dispute between husband and wife
Facebook
X
WhatsApp

Etah News: शनिवार सुबह एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र के ईशेपुर गांव से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपने ही तीन महीने की मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात महज एक घरेलू विवाद का नतीजा थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मृत बच्ची की मां, विनीता, मूल रूप से अलीगढ़ जिले के रतरोही गांव की रहने वाली है। विनीता की शादी ईशेपुर गांव के दिनेश से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। लंबे समय से चल रही अनबन के चलते विनीता अपनी बच्ची को लेकर मायके लौट आई थी।

बताया जा रहा है कि मायके में भी विनीता मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से जूझ रही थी। इसी तनाव और अवसाद ने उसे ऐसा भयावह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार सुबह विनीता ने अपनी तीन माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बागवाला थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया, “मामला बेहद गंभीर है। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होती नजर आ रही है, लेकिन पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके मानसिक हालात की भी जांच की जा रही है।”

बच्ची के नाना देवेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी विनीता की शादी के बाद से ही ससुराल में विवाद चल रहा था। “वह कुछ महीने पहले ही बेटी को लेकर हमारे पास आ गई थी। हमें क्या पता था कि यह तनाव उसे इस हद तक ले जाएगा कि वह अपनी ही बच्ची की जान ले लेगी।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें