Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » एटा » Etah News: चमन नगरीया में पुलिस टीम पर पथराव, होमगार्ड और सिपाही घायल — छह आरोपी हिरासत में

Etah News: चमन नगरीया में पुलिस टीम पर पथराव, होमगार्ड और सिपाही घायल — छह आरोपी हिरासत में

Facebook
X
WhatsApp

Etah News: एटा जनपद के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के चमन नगरीया गांव में मंगलवार देर शाम अचानक तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आपसी कहासुनी की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक होमगार्ड और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण होने लगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोपियों और पुलिस टीम के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा सकती है। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए।

होमगार्ड और सिपाही घायल

पथराव में पीआरवी वाहन यूपी 32 5586 पर तैनात होमगार्ड प्रेमपाल और सिपाही पंकज घायल हो गए। आरोपियों ने पीआरवी वैन के शीशे भी तोड़ दिए। दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

जांच के दौरान घायल दिलशाद ने बताया कि उसे सलमान पुत्र सरवर ने पीटा था। इसी बीच संजय नामक व्यक्ति पहुंचा और पुलिस टीम से बहस करने लगा, जिससे मामला और बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अलीगंज नितीश गर्ग भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रवांक पांडेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गांव में देर रात अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस उपद्रव फैलाने वालों की तलाश कर रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में सहयोग करें।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें