Home » उत्तर प्रदेश » इटावा » Etawah News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Etawah News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Etawah News: चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ाहेलू में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई है, जो अपने जीजा के घर आया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, लवकुश गांव में ही रहने वाली अनिल कुमार की बेटी से प्रेम करता था। सोमवार रात वह चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के पिता अनिल कुमार ने उसे देख लिया और गुस्से में आकर गोली चला दी। गोली लगते ही लवकुश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भाई को बुलाकर रची गई हत्या की साजिश

मृतक की बहन अर्चना देवी ने रोते हुए बताया कि लवकुश पेशे से ट्रक चालक था और कानपुर में काम कर रहा था। घटना वाली रात अनिल कुमार ने खुद फोन कर उसे गांव बुलाया था। रात करीब साढ़े आठ बजे लवकुश गांव पहुंचा। बहन का आरोप है कि पहले से सोची-समझी योजना के तहत उसे बुलाया गया और फिर घर ले जाकर गोली मार दी गई।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अनिल कुमार के घर की ओर दौड़े। मृतक का जीजा राजेश पाल भी मौके पर पहुंचा और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए अनिल कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें