Home » उत्तर प्रदेश » फ़िरोज़ाबाद » Firozabad News: फिरोजाबाद में पुलिस की डबल मुठभेड़, 15 हजार का इनामिया चोर समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Firozabad News: फिरोजाबाद में पुलिस की डबल मुठभेड़, 15 हजार का इनामिया चोर समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो पुलिस मुठभेड़ों में 15 हजार रुपये के इनामिया चोर समेत तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाइयों के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

थाना दक्षिण क्षेत्र में इनामिया चोर आदिल उर्फ कादिर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 हजार रुपये का इनामिया और चोरी के मामले में वांछित आदिल उर्फ कादिर चोरी का माल बेचने के लिए लालऊ क्षेत्र में आने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आदिल उर्फ कादिर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसका साथी मुस्ताक अली अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आदिल उर्फ कादिर के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के चोरी किए गए स्वर्ण आभूषण, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया गया बिना नंबर का छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है।

कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक आदिल उर्फ कादिर का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने जैसे गंभीर आरोपों में विभिन्न जनपदों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

थाना टूण्डला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

दूसरी कार्रवाई में थाना टूण्डला पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों विकास और योगेश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहन चोर राजा का ताल क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी योगेश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार वाहन चोरों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में तीन फिरोजाबाद जनपद और दो आगरा जनपद से चोरी की गई थीं।

पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों मामलों में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें