Home » देश-विदेश » World News: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के गुप्त यूएई दौरे की हुई पुष्टि, राष्ट्रपति नाहयान के साथ इन खास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

World News: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के गुप्त यूएई दौरे की हुई पुष्टि, राष्ट्रपति नाहयान के साथ इन खास मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

World News: संयुक्त अरब अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हालिया दौरे पर बड़ा खुलासा करते हुए इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हाल ही में इजरायली पीएम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय कूटनीतिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस अहम बैठक की जानकारी देते हुए इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया कि यह दौरा पूरी तरह से यूएई के राष्ट्रपति के विशेष निमंत्रण पर संपन्न हुआ था। इस दौरान नेतन्याहू के साथ उनके कई शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और खुफिया प्रमुख भी मौजूद रहे, जिससे इस कूटनीतिक यात्रा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि अबू धाबी में हुई यह गुप्त बैठक करीब छह घंटे तक चली, जिसका मुख्य केंद्र बिंदु ईरान और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात रहे। हालांकि, इस दौरे को लेकर पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे और मीडिया में पूर्व की चेतावनियों को लेकर तमाम तरह की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन आधिकारिक मुहर लगने के बाद अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय और शिन बेट जैसी खुफिया एजेंसियों ने इस दौरे की जानकारी समय से पहले लीक होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की संवेदनशील जानकारियों के सार्वजनिक होने से प्रधानमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे उच्चाधिकारियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है, जिस कारण सुरक्षा तंत्र ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि साल 2020 के ऐतिहासिक अब्राहम समझौते के बाद से इजरायल और यूएई के बीच कूटनीतिक, आर्थिक और सामरिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। मौजूदा समय में क्षेत्रीय स्तर पर बदलते समीकरणों के बीच नेतन्याहू और राष्ट्रपति नाहयान की यह मुलाकात दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें