Translate Your Language :

Breaking News
Lucknow News: महापरिनिर्वाण दिवस पर CM योगी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, मंच से गूंजा संविधान और समानता का संदेश Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण के जोन-4 में अवैध निर्माणों का बोलबाला, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति? Hapur News: नूरपुर गोलीकांड में घायल आयुष की मौत से गांव में तनाव, पुलिस का अभियान तेज Mathura News: यमुना शुद्धिकरण को लेकर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात Putin India Visit: मोदी–पुतिन मुलाकात से क्यों घबराया अमेरिका? विशेषज्ञों ने खोला बड़ा राज Barabanki News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

Home » उत्तर प्रदेश » जौनपुर » Jaunpur News: सात साल से बिजली का इंतजार – डड़वा गाँव की निषाद बस्ती आज भी अंधेरे में, विभागीय लापरवाही से ग्रामीण परेशान

Jaunpur News: सात साल से बिजली का इंतजार – डड़वा गाँव की निषाद बस्ती आज भी अंधेरे में, विभागीय लापरवाही से ग्रामीण परेशान

Waiting for electricity for seven years
Facebook
X
WhatsApp

Jaunpur News: राज्य सरकार के “हर घर बिजली योजना” अभियान के बीच जौनपुर जिले के महाराजगंज विकासखंड अंतर्गत बदलापुर तहसील के ग्राम सभा डड़वा की निषाद बस्ती में आज भी अंधेरा पसरा हुआ है। बीते सात वर्षों से बिजली की बाट जोह रहे इस गांव के करीब 200 परिवारों की ज़िंदगी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों से घिरी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिजली के खंभे खड़े, लेकिन तार नहीं

गाँव में सात साल पहले बिजली के खंभे तो लगा दिए गए थे, लेकिन उन पर आज तक न तो बिजली के तार खिंचे और न ही ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। नतीजा यह है कि बस्ती के लोग आज भी अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं।

गांव के निवासी बताते हैं कि अंधेरे के चलते बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। गर्मियों में पंखे और रात में रोशनी न होने से घर के बुजुर्ग और बच्चे असुविधा में रहते हैं। खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है क्योंकि सिंचाई के लिए डीजल जनरेटर का खर्च उठाना पड़ता है।

बार-बार शिकायत, लेकिन केवल आश्वासन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं। हाल ही में गांववासियों ने बदलापुर के संपूर्ण समाधान दिवस में भी सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने बिजली की आपूर्ति की माँग दोहराई।

गांव के प्रमुख नागरिकों – राजाराम निषाद, राजेश निषाद, सभाजीत निषाद, रामकरन, जियालाल निषाद, माता प्रसाद, सुनील निषाद, लाल बहादुर निषाद, राजनाथ निषाद, संजय निषाद, विशेष नाथ निषाद, संजू देवी, राधिका देवी, उर्मिला देवी, शांति देवी और निर्मला देवी – ने प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि निषाद बस्ती में जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति शुरू की जाए।

ग्रामीणों की अपील है कि सरकार और संबंधित विभाग उनकी समस्या को गंभीरता से लें और इस बस्ती को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल करें। अब देखने वाली बात यह होगी कि विभागीय तंत्र कब तक इस लापरवाही पर संज्ञान लेता है और गांव की वर्षों पुरानी उम्मीदें कब पूरी होती हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें