Translate Your Language :

Breaking News
Social Media Ban in Australia: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, 10 दिसंबर से लाखों अकाउंट बंद Hardoi News: बिना एनओसी चल रही दोना–पत्तल फैक्टरी में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल Kanpur News: लालपुर में डीज़ल–पेट्रोल चोरी का गोरखधंधा उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ Kanpur News: कानपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल- झोलाछापों, अवैध अस्पतालों और विभागीय मिलीभगत ने बनाया शहर को ‘जोखिम का अस्पताल’ Kanpur News: KDA Zone 4 में अवैध निर्माणों का बढ़ता जाल, अवर अभियंता अमरनाथ पर संरक्षण देने के आरोप

Home » उत्तर प्रदेश » कन्नौज » Kannauj News: कन्नौज में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Kannauj News: कन्नौज में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News: कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर तारन में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया, वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इलाज के दौरान हुई मौत से भड़के परिजन

जानकारी के अनुसार, ग्राम फिरोजपुर तारन निवासी 55 वर्षीय अनोखे लाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गांव के ही एक क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर वरुण दुबे उर्फ अमित द्वारा किया जा रहा था। इलाज के दौरान बुधवार रात अनोखे लाल की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डॉक्टर वरुण दुबे पर गलत इलाज करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने जब देखा कि आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है, तो वे मृतक के शव को लेकर घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

मृतक के पुत्र ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक के पुत्र अमन ने बताया कि उनके पिता 9 नवम्बर से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गांव के झोलाछाप डॉक्टर वरुण दुबे उर्फ अमित पुत्र कुलदीप दुबे कर रहे थे। अमन का आरोप है कि डॉक्टर के गलत इलाज और लापरवाही के चलते उनके पिता की बुधवार रात मौत हो गई।

गुरुवार सुबह अमन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें