Kushinagar News: जनपद कुशीनगर से हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए उमेश चन्द भट्ट को उनके 35 वर्ष से अधिक के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाकाल के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख राजीव कृष्णा, आईपीएस की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
यह स्मृति चिह्न पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने संयुक्त रूप से उमेश चन्द भट्ट को भेंट किया। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उमेश चन्द भट्ट ने पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए उच्च कोटि की व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट कार्यकुशलता का परिचय दिया। उनके योगदान को विभाग में सदैव सराहनीय माना गया है।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने उमेश चन्द भट्ट को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
Author: Shivam Verma
Description










