Kushinagar News: समाजसेवा के अपने सतत अभियान को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने विश्व प्रसिद्ध बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए बैठने हेतु कुर्सियाँ समर्पित कीं। इस पहल का उद्देश्य मंदिर आने वाले लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आरामदायक बैठने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के संरक्षक एवं नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि जनसेवा ही रोटरी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करना भी एक बड़ी सेवा है और इसी भावना के साथ क्लब लगातार जनहित के कार्य करता रहा है।
जनसेवा के कार्यों को आगे भी मिलेगा विस्तार
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष सदरे आलम, सार्जेंट एट आर्म सत्येंद्र राय, सह सचिव सुनील सिंह, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र नारायण सिंह, रक्तदान संयोजक राजीव तिवारी, निदेशक अरुण वर्मा, विजय कुमार गुप्त, इम्तियाज आलम, मोनू तिवारी, आशीष अग्रवाल और अरुण मौर्य सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब कुशीनगर के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई यह पहल रोटरी के आदर्श वाक्य “स्वयं से ऊपर सेवा (Service Above Self)” को सार्थक रूप से चरितार्थ करती है।
Author: Shivam Verma
Description










