Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: गोतस्करी के फरार आरोपी के घर 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई, पुलिस का अभियान जारी

Kushinagar News: गोतस्करी के फरार आरोपी के घर 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई, पुलिस का अभियान जारी

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: जनपद में गोतस्करी से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ 83 सीआरपीसी के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयन्त कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार थाना स्थानीय में पंजीकृत मु०अ०सं० 345/2022 में धारा 3/5A/5B/8 गो-निषेध अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त बलकार सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, निवासी गोरगढ़, थाना बुटाना, जिला करनाल (हरियाणा) के विरुद्ध माननीय न्यायालय, कुशीनगर (पडरौना) द्वारा जारी 83 सीआरपीसी की आदेशिका की तामील कराई गई।

थाना तरयासुजान पुलिस ने पूरी की कुर्की की कार्रवाई

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना तरयासुजान पुलिस टीम अभियुक्त के आवास पर पहुंची और 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई पूर्ण की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, कांस्टेबल राहुल यादव तथा महिला कांस्टेबल राधा रावत शामिल रहे।

गोतस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

कुशीनगर पुलिस ने बताया कि जनपद में गोतस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों में संलिप्त फरार अभियुक्तों के विरुद्ध निरंतर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेशों के अनुरूप विधिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें