Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: कुशीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली पडरौना और स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ओडिशा से लाकर बिहार समेत अन्य राज्यों में करते थे सप्लाई

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे ओडिशा राज्य से गांजा लाकर बिहार एवं अन्य राज्यों में इसकी बिक्री करते थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 255/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

गिरफ्तार अभियुक्तों में बिकाऊ भारती पुत्र रामचन्द्र प्रसाद निवासी कटाई भरपुरवा व्यापारी टोला थाना जटहाँ बाजार जिला कुशीनगर, हिमांशु कुमार पुत्र केश्वर निवासी मुजाहिदा खास थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर तथा अखिलेश साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी भिलोरवा टोला सौरहा थाना पिपरासी जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार शामिल हैं।

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा जामा तलाशी के दौरान 330 रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन तथा 1 आधार कार्ड भी बरामद किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक सचिन दिवाकर, उपनिरीक्षक स्वतन्त्र कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अच्छेलाल, हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, स्वाट टीम के संतोष सिंह, राहुल सिंह, कांस्टेबल ऋषि पटेल, अंकित सिंह, शिवानन्द सिंह, कांस्टेबल अविनाश राय, सचिन विश्वकर्मा तथा रिषु यादव शामिल रहे।

जिला रिपोर्टर दिलीप कुमार भारती

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें