Kushinagar News: जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मारुती सुजुकी वैन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वाहन की तलाशी में मिली 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
थाना तरयासुजान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मारुती सुजुकी वैन (वाहन संख्या BR 32 U 8926) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल के 48 पाउच पाए गए। इस प्रकार कुल 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
बिहार निवासी अभियुक्त गिरफ्तार
मौके से पुलिस ने बिक्कू कुमार पुत्र बबलु राय, निवासी बीरपुर, थाना बीरपुर, जनपद बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 199/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द, हेड कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, कांस्टेबल मंतोष कुमार तथा गिरिश कुमार शामिल रहे।
Author: Shivam Verma
Description










