Kushinagar News: वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों से बुलियन एवं सोना न खरीदने की अपील किए जाने के क्रम में जनपद कुशीनगर में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त सर्राफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक की।
प्रधानमंत्री की अपील का किया गया प्रचार-प्रसार
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री की राष्ट्रहित से जुड़ी अपील का विस्तारपूर्वक प्रचार-प्रसार किया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को अनावश्यक सोना-चांदी एवं बुलियन की खरीदारी से बचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही देश की आर्थिक मजबूती के लिए जिम्मेदार भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
व्यापारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक में सर्राफा एवं बुलियन व्यापारियों को कानूनी पहलुओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से राष्ट्रहित में सक्रिय सहयोग करने की अपील की और प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
नागरिकों से भी की गई विशेष अपील
जिला प्रशासन की ओर से जनपद कुशीनगर के नागरिकों से भी विशेष अपील की गई कि वे प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करें तथा अनावश्यक बुलियन एवं सोना खरीदने से बचें। लोगों से कहा गया कि वे अपनी छोटी-छोटी बचत को productive investments की ओर मोड़ें, जिससे राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दिया जा सके।
बैठक में उपस्थित समस्त सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील का पूर्ण समर्थन किया। साथ ही जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
Author: Shivam Verma
Description










