Home » उत्तर प्रदेश » कुशीनगर » Kushinagar News: सावन के प्रथम सोमवार पर श्री हट्ठी माई मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

Kushinagar News: सावन के प्रथम सोमवार पर श्री हट्ठी माई मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

Facebook
X
WhatsApp

Kushinagar News: फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चाफ खास स्थित प्राचीन श्री हट्ठी माई मंदिर से सावन मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन, मातृशक्ति, युवा तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल रहे। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी देते हैं।

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

श्री हट्ठी माई मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर धार्मिक आयोजन की भव्यता को और अधिक बढ़ाया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारों के साथ अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया।

आयोजन को सफल बनाने में रही सभी की सक्रिय भागीदारी

कलश यात्रा के सफल आयोजन में संयोजक रतन खत्री, संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, विमला देवी, सुनीता देवी, शुसीला देवी, बिंदु देवी, आशा देवी, कमलावती देवी, प्रियंका देवी, सविता देवी सहित मोनू कुमार, रितेश पटेल, विनय राज, लवकुश दुबे, रंजीत गौड़, अजय गोंड, आचार्य अभिमन्यु दुबे, गुलाब प्रसाद, पप्पू, विशाल प्रसाद, अमित यादव, उज्जवल दुबे, रंजीत पटेल, छोटेलाल ठाकुर, चंचल प्रसाद, सन्नी मिश्रा, श्याम टीब्रेवाल, अनूप गौड़ और संजय सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस की सक्रिय सहभागिता रही।

पूजा-अर्चना एवं भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित सभी भक्तजनों ने क्षेत्र और समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की। पूरा आयोजन श्रद्धा, आस्था और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें