Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow Fire: चिनहट के हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आसपास के घर खाली कराए गए

Lucknow Fire: चिनहट के हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आसपास के घर खाली कराए गए

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow Fire: राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार सुबह करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में आसमान में घना धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

4 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं करीब 4 किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट दिखाई दे रहा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कोल्ड स्टोरेज से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले कोल्ड स्टोरेज से धुआं उठता देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के घर कराए गए खाली

आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोल्ड स्टोरेज के आसपास स्थित घरों को खाली करा दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन पूरे क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अब तक इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें