Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Lucknow News: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने उनके निधन की पुष्टि की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था। बताया जा रहा है कि देर रात से ही उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। शुरुआत में उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई, लेकिन हालत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के कारणों की जांच जारी

फिलहाल प्रतीक यादव की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती स्तर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन का भी इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि उन्हें कौन सी बीमारी थी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राजनीति से दूर रहे प्रतीक यादव

देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक यादव परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक यादव हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वह अपने व्यवसायिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहते थे। लखनऊ में उनका ‘फिटनेस प्लैनेट’ नाम से जिम था और वह स्वयं भी फिटनेस ट्रेनर थे। शारीरिक और मानसिक फिटनेस को लेकर उनकी खास पहचान थी।

इसके अलावा वह ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे, जो स्ट्रीट डॉग्स के इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू का कार्य करती है।

2012 में टिकट की उठी थी मांग

नवंबर 2012 में समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचकर लोकसभा चुनाव में प्रतीक यादव को आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की मांग करने लगे थे। उस समय प्रतीक की मां और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता तथा चाचा शिवपाल यादव ने भी इस मांग का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। प्रतीक यादव मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखते थे और अपना अधिकांश समय फिटनेस तथा निजी कार्यों में बिताते थे।

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही लखनऊ के सिविल अस्पताल में नेताओं, करीबी लोगों और परिचितों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके निधन से यादव परिवार समेत समर्थकों और जानने वालों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें