Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Lucknow News: लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Three members of a family, troubled by debt, committed suicide
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह एक दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई। चौक थाना क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी 45 वर्षीय पत्नी शुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय बेटी ख्याति रस्तोगी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने तीनों को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटी ने आखिरी बार किया था कॉल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से कुछ देर पहले ख्याति रस्तोगी ने अपने चाचा-चाची को कॉल किया था। कॉल के दौरान उसने बताया कि “मम्मी-पापा की तबीयत बहुत खराब है”। यह सुनते ही शोभित के भाई और बहन तत्काल उनके फ्लैट पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि तीनों लोग बेहोश अवस्था में बिस्तर पर पड़े हैं। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सुसाइड नोट में लिखा— “कर्ज से परेशान हैं…”

घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें साफ तौर पर परिवार के कर्ज में डूबे होने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि आर्थिक तंगी और लगातार बढ़ते कर्ज से मानसिक रूप से टूट चुके परिवार ने यह कदम उठाया।

कपड़ा व्यापारी थे शोभित रस्तोगी

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि शोभित रस्तोगी पेशे से कपड़ा व्यापारी थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनका व्यापार ठीक नहीं चल रहा था, जिससे वे आर्थिक संकट में घिरते चले गए। इस तनाव ने धीरे-धीरे पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि मृतकों के ऊपर कुल कितना कर्ज था और किन-किन परिस्थितियों ने उन्हें यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें