Merritronix IPO आज, 1 जून 2026 से निवेशकों के लिए खुल गया है। 70.03 करोड़ रुपये के इस बीएसई एसएमई आईपीओ को लेकर बाजार में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रे मार्केट में मजबूत प्रदर्शन के कारण निवेशकों को बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित है, जिसके तहत कंपनी 47 लाख नए शेयर जारी कर रही है। मौजूदा निवेशकों की ओर से कोई शेयर बिक्री के लिए नहीं रखा गया है।
कंपनी का आईपीओ 1 जून 2026 से 3 जून 2026 तक खुला रहेगा।
Merritronix IPO का प्राइस बैंड और निवेश विवरण
Merritronix IPO का प्राइस बैंड 141 रुपये से 149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 1,000 शेयरों का एक लॉट निर्धारित किया है। रिटेल निवेशकों को न्यूनतम दो लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसके चलते न्यूनतम निवेश राशि 2.98 लाख रुपये बनती है।
कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर प्रस्तावित है।
एंकर निवेशकों से जुटाए गए 19.91 करोड़ रुपये
आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 29 मई 2026 को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 19.91 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
एंकर निवेशकों को आवंटित 50 प्रतिशत शेयरों पर 30 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू है, जबकि शेष 50 प्रतिशत शेयरों के लिए लॉक-इन अवधि 90 दिन निर्धारित की गई है।
ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत
ग्रे मार्केट में Merritronix IPO का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का आईपीओ वर्तमान में 88 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के आधार पर लगभग 59 प्रतिशत के संभावित लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ का अब तक का उच्चतम GMP 93 रुपये रहा है, जबकि न्यूनतम GMP 45 रुपये दर्ज किया गया है।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग
कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग विभिन्न कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 21.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिनका उपयोग नए संसाधनों और उपकरणों की खरीद में किया जाएगा। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के लिए 21.95 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कंपनी अपने कर्ज और अन्य देनदारियों के भुगतान के लिए 12.72 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी।
क्या करती है Merritronix?
Merritronix की स्थापना अक्टूबर 1988 में हुई थी। कंपनी डिफेंस इंडस्ट्री और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए कार्य करती है।
आईपीओ के लिए GYR Capital Advisors Pvt. Ltd. को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों की खरीद या बिक्री का निर्णय स्वयं के विवेक और जोखिम पर करें।)
Author: Shivam Verma
Description










