Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद » Moradabad News: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन

Moradabad News: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने किया संविधान साहित्य वाटिका का उद्घाटन

Inauguration of Samvidhan Sahitya Vatika
Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: मुरादाबाद के बुद्धि विहार फेस-2 में नगर निगम द्वारा बनवाई गई संविधान साहित्य वाटिका का भव्य उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बुधवार शाम करीब 7:30 बजे अपने कर कमलों से किया। यह वाटिका दिल्ली रोड स्थित बुद्धि विहार क्षेत्र में अवस्थापन निधि के तहत दो एकड़ क्षेत्रफल में नगर निगम द्वारा विकसित की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संविधान साहित्य वाटिका के निर्माण में कुल 15.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के अनुसार, इस परियोजना का कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था और यह पार्क मार्च 25 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था।

इस वाटिका की खास बात यह है कि इसमें सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर वर्तमान गणराज्य भारत तक की झलक को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। यहां आने वाले लोग भारत के संविधान के ऐतिहासिक विकास और उसकी विशेषताओं को करीब से समझ सकेंगे।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने जानकारी दी कि पार्क में संविधान की मूल प्रति की शैली में कारीगरी की गई है, जो इसे एक अलग पहचान देती है। इसके साथ ही लड़कियों के लिए एक विशेष सुविधा ‘अंबर कैफे’ के रूप में शुरू की गई है। इस कैफे में 400 से अधिक पुस्तकें रखी गई हैं, जिनमें संविधान, नारी साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें शामिल हैं। छात्राएं इन पुस्तकों को निशुल्क पढ़ सकेंगी।

उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, “आज भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत की अंतरिक्ष यात्रा को नई दिशा मिली है। हमारे युवा वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की मेहनत से देश और दुनिया को नई खोजों का लाभ मिलेगा।”

बिड़ला ने देश के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो नवाचार कर रहे हैं, उससे भारत का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें