Translate Your Language :

Breaking News
Noida News: नोएडा में दो जगह भीषण आग से मचा हड़कंप, हाईराइज सोसाइटी और रेस्टोरेंट में फंसे लोगों का किया गया रेस्क्यू Karnataka News: कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद बढ़ा विवाद, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा West Bengal: ममता बनर्जी को राहत! बागी विधायकों के गुट में ही उभरे मतभेद, नेतृत्व को लेकर बढ़ा विवाद Punjab News: मोहाली में सनसनीखेज हत्याकांड: ऑफिस में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई वारदात यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा का ‘मिशन क्लीन-अप’ तेज, संगठनात्मक पदों से इस्तीफों का दौर; आलोक रंजन की निगरानी में नई टीम सक्रिय Jalaun News: दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ अपहृत युवक, जालौन पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा

Home » हिमाचल प्रदेश » Palampur News: अवैध संबंधों के चलते प्रवासी महिला का बेरहमी से कत्ल, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

Palampur News: अवैध संबंधों के चलते प्रवासी महिला का बेरहमी से कत्ल, प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Palampur News: हिमाचल प्रदेश के शांत माने जाने वाले कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। अवैध संबंधों के चलते एक प्रवासी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में महिला के प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह पूरी घटना 10 अप्रैल की है, जब पालमपुर के पास गलू लंघा के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का नाम पिंकी देवी था, जो झारखंड के नावाडीह पैंक वोकार की रहने वाली थी और इन दिनों पालमपुर के भवारना क्षेत्र में मजदूरी कर रही थी। घर से अचानक गायब हो जाने पर उसके परिजनों ने 10 अप्रैल को भवारना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ ही दिनों बाद उसकी लाश जंगल में मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पिंकी देवी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। इसी सुराग के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने दिल्ली से मोंटू कुमार (28 वर्ष) को उसके सास के मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मोंटू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस हत्या की पूरी कहानी उजागर कर दी।

मोंटू की निशानदेही पर बिहार के मधुबनी जिले से छोटे लाल (28 वर्ष) और मोती लाल (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पिंकी का मोंटू से अवैध संबंध था। पिंकी लगातार मोंटू पर शादी करने या पैसे देने का दबाव बना रही थी। इसी तनाव से तंग आकर मोंटू ने 10 अप्रैल को उसे अपनी बाइक पर बंदला के जंगल ले जाकर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को इस पूरे मामले को सुलझाने में लगभग एक सप्ताह का समय लगा। पालमपुर पुलिस ने अब इस हत्या के पीछे का राज पूरी तरह से खोल दिया है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें