Home » उत्तर प्रदेश » पीलीभीत » Pilibhit News: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

Pilibhit News: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर हमला, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

Pilibhit News: पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवर पतिपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसे आरोपी

जानकारी के अनुसार ग्राम गोवल पतिपुरा निवासी मोहिनी देवी पत्नी नरदेव सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते दिनों दोपहर करीब पौने दो बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग, जिनसे उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी, लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों की पहचान अनीता देवी पत्नी ओमशंकर, पूनम पुत्री ओमशंकर और ब्रजेश पुत्र ओमशंकर के रूप में हुई है। आरोप है कि तीनों ने एक राय होकर मोहिनी देवी और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया। पीड़िता ने बताया कि हमले के दौरान ब्रजेश के हाथ में भाला था और वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था।

डायल 112 पर सूचना देने के बाद भागे आरोपी

मोहिनी देवी का आरोप है कि आरोपी घर के भीतर गाली-गलौज करने के साथ ही उत्पात मचा रहे थे। शोर-शराबा और अपनी जान को खतरा देखते हुए उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को फोन किए जाने की जानकारी मिलने और गांव के अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भागने लगे। आरोप है कि जाते समय भी उन्होंने पीड़ित परिवार को दोबारा मौका मिलने पर जान से मारने की खुली धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान गांव निवासी बटेश्वर दयाल पुत्र राधेश्याम तथा जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र स्थित ग्राम दुवरी निवासी दलवीर सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह मौके पर मौजूद थे। दोनों ने घटना को अपनी आंखों से देखने के साथ ही बीच-बचाव का प्रयास भी किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद भयभीत पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें