Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » गुजरात » PM Narendra Modi का गुजरात दौरा, वडोदरा में ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार रहा शामिल

PM Narendra Modi का गुजरात दौरा, वडोदरा में ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार रहा शामिल

PM Narendra Modi's visit to Gujarat
Facebook
X
WhatsApp

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार सुबह वडोदरा पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनकी पहली गुजरात यात्रा है, जिससे पूरे राज्य में उत्साह का माहौल देखा गया। इस यात्रा की शुरुआत वडोदरा एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबे रोड शो से हुई, जिसे ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े। पारंपरिक कपड़ों में सज-धज कर आए स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस रोड शो में एक विशेष उपस्थिति रही — भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी इस यात्रा का हिस्सा बना। कर्नल सोफिया, जो देश की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने सैन्य दल का नेतृत्व किया, उनके परिवार की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में कुल तीन रोड शो और तीन सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वडोदरा से रोड शो के बाद उनका काफिला दाहोद की ओर रवाना हुआ, जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई अहम रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे, जिनमें नई लाइनों के उद्घाटन के साथ-साथ स्टेशन आधुनिकीकरण की योजनाएं भी शामिल हैं।

दोपहर बाद प्रधानमंत्री का काफिला भुज और फिर अहमदाबाद की ओर बढ़ेगा, जहां और दो रोड शो आयोजित किए गए हैं। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी रात को अहमदाबाद स्थित राजभवन में विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन की रूपरेखा

प्रधानमंत्री मोदी 27 मई को अपने दौरे के दूसरे दिन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के एक प्रमुख कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में कुल मिलाकर ₹77,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें रेलवे, सड़क, शहरी विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं से गुजरात के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रधानमंत्री का यह दौरा गुजरात में आगामी महीनों में होने वाले राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अभी भी मजबूत बनी हुई है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें