Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में अमेरिका के टेक्सास से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। ह्यूस्टन की रहने वाली एक महिला को अपने घर पर पोल डांस सीखना भारी पड़ गया। डांस के दौरान महिला का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि देखते ही देखते उसका पूरा घर किसी जलप्रपात में तब्दील हो गया और चारों तरफ पानी ही पानी फैल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा गिल्बर्ट नाम की महिला अपने लिविंग रूम में ऑनलाइन ट्यूटोरियल देखकर पोल डांस की प्रैक्टिस कर रही थी। डांस के दौरान जैसे ही उसने पोल पर अपनी पकड़ बनाई, पोल अचानक छत से उखड़ गया। यह हादसा यहीं नहीं रुका, बल्कि गिरता हुआ पोल सीधे छत पर लगे फायर स्प्रिंकलर सिस्टम से जा टकराया। स्प्रिंकलर के टूटते ही घर के अंदर तेज धार के साथ पानी की बौछारें शुरू हो गईं, जिससे पल भर में पूरे कमरे में बाढ़ जैसे हालात बन गए।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला की मेहनत पल भर में पानी में बह गई। हालांकि, स्थिति के गंभीर होने से पहले महिला ने अपनी सूझबूझ दिखाई। उसे सबसे ज्यादा चिंता अपने पालतू कुत्ते की थी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर पहुंच गई, जिससे महिला और उसके डॉग को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
A Texas woman was practicing pole dancing in her living room when the pole came loose from the ceiling and hit a sprinkler, flooding her apartment. https://t.co/CUNO7uUx5a pic.twitter.com/mKJ5d4tAHI
— ABC News (@ABC) July 14, 2026
इस पूरे मामले पर महिला का कहना है कि वह खुद भी इस घटना को देखकर सदमे में थी और उसे समझ नहीं आ रहा था कि स्थिति को कैसे संभाला जाए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह पोल डांसिंग नहीं, बल्कि अनचाहा वाटर पार्क है। वीडियो के वायरल होने के बाद, यह घटना लोगों के लिए हंसी का जरिया बन गई है और लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार मीम्स साझा कर रहे हैं।
अंत में आशा ने खुद भी अपनी इस गलती का खुलकर मजाक उड़ाया है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिना उचित ट्रेनिंग या सही उपकरणों के घर पर खतरनाक स्टंट करना कितना जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं, जो हमें सिखाता है कि शौक पूरा करने के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
Author: Shivam Verma
Description










