Prateek-Aparna Video: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी, बीजेपी नेता अपर्णा यादव की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। 19 जनवरी 2026 को तलाक से जुड़ा पोस्ट साझा करने के बाद अब 28 जनवरी को प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर दो नए पोस्ट कर पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
अपने नए वीडियो पोस्ट में प्रतीक यादव ने बताया कि 19 जनवरी को उनका और अपर्णा यादव के बीच गंभीर विवाद हुआ था। उसी तनाव में उन्होंने उस दिन दो पोस्ट साझा किए थे। हालांकि अब उन्होंने स्पष्ट किया कि उस दिन की गलतफहमियां और विवाद पूरी तरह सुलझ चुके हैं। प्रतीक के मुताबिक, दोनों ने आपसी बातचीत से हर मुद्दे को सुलझा लिया है और उनका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है।
विरोध करने वालों को कड़ा संदेश
वीडियो में प्रतीक यादव ने उन लोगों पर भी तीखा हमला बोला, जो उनके और अपर्णा के साथ आने से खुश नहीं हैं। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि ऐसे लोग “भाड़ में जाएं” और “गो टू हेल”। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

“ऑल इज गुड” तस्वीर ने बदला माहौल
वीडियो पोस्ट से करीब एक घंटे पहले प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि सब कुछ ठीक है और चैंपियंस वही होते हैं जो अपने पर्सनल और प्रोफेशनल प्रॉब्लम्स को क्रश कर देते हैं। इस पोस्ट को दोनों के बीच सुलह का संकेत माना गया।
सोशल मीडिया पर बनी सुर्खियां
प्रतीक यादव के इन पोस्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार की मजबूती की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे भावनाओं का खुला इजहार मान रहे हैं। कुल मिलाकर, यादव परिवार से जुड़ा यह निजी मामला फिलहाल सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।











