Translate Your Language :

Home » उत्तर प्रदेश » Prayagraj Kumbh 2026: जगद्गुरु शंकराचार्य के सानिध्य में एक माह तक राम कथा और भागवत कथा का भव्य आयोजन

Prayagraj Kumbh 2026: जगद्गुरु शंकराचार्य के सानिध्य में एक माह तक राम कथा और भागवत कथा का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj Kumbh 2026: प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ 2026 को लेकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में श्री आद्य शंकराचार्य धर्मो उत्थान संसद के तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक आयोजन की घोषणा की गई है, जिसमें नित्य एक माह तक श्री राम कथा और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह आयोजन पूर्वाम्नाय, गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार, इस अवधि में देश-विदेश से पधारने वाले संत-महात्माओं और श्रद्धालु भक्तों के लिए नित्य विशाल संत भंडारे की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे सेवा और समर्पण की परंपरा सुदृढ़ हो सके।

आयोजन में कथा वाचन श्री श्री 108 श्री छैल बिहारी दास जी महाराज (मानस) द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्या शास्त्री शाकाम्मरी द्विवेदी जी (मानस मंजरी, प्रयागराज) राम कथा और भागवत कथा के दिव्य प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महाकुंभ 2026 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सनातन धर्म की मूल भावना, राम भक्ति और भागवत ज्ञान से जोड़ना है।

आयोजकों ने महाकुंभ में पधारने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों से इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म और भक्ति के इस महासंगम का लाभ उठाने की अपील की है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें