Translate Your Language :

Breaking News
Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी Hapur News: हापुड़ में बोर्ड परीक्षा देने गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, अपहरण की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच Meerut News: मेरठ में स्कूल में लगा नि:शुल्क हेल्थ कैंप, बच्चों और अभिभावकों की हुई स्वास्थ्य जांच Gonda News: गैस एजेंसी पर मनमानी का आरोप, 1200 से 1300 रुपये में सिलेंडर देने का दावा, वायरल वीडियो से बढ़ा आक्रोश Lucknow News: कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी थे सवार Lucknow News: ‘बाम्बे पावभाजी’ पर आयकर विभाग का सर्वे, ‘पेटपूजा ऐप’ के जरिए 70,000 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Home » उत्तर प्रदेश » रायबरेली » Raebareli News: गरीब किसान पर टूटा दुःखों का पहाड़, बोलेरो सवार चोर छह बकरियां ले उड़े

Raebareli News: गरीब किसान पर टूटा दुःखों का पहाड़, बोलेरो सवार चोर छह बकरियां ले उड़े

Thieves riding a Bolero stole six goats
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli News: जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव में हलचल मचा दी। ग्राम सभा कुरी में लगभग रात 1 बजे बोलेरो सवार अज्ञात चोरों ने एक गरीब किसान रामनरेश पासी की जीवन-यापन का साधन कही जाने वाली छह बकरियों को चुरा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामनरेश पासी और उनकी पत्नी बेहद साधारण जीवन जीते हैं। उनके पास कोई ज़मीन नहीं, कोई पक्की नौकरी नहीं — सिर्फ कुछ बकरियां थीं, जिनके जरिए वे अपने बच्चों का पेट भरते थे और जिंदगी की गाड़ी किसी तरह खींच रहे थे। रामनरेश की पत्नी खुद बकरियों की देखभाल करती थीं और वही उनका एकमात्र सहारा था। अब जब ये बकरियां भी चली गईं, तो जैसे पूरे परिवार से उसकी जीविका छिन गई हो।

घटना की रात क्या हुआ?

ग्रामीणों के मुताबिक, चोर बोलेरो गाड़ी में आए और सीधे रामनरेश के घर के बाहर रुके। अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने बकरियों की रस्सी काटी और एक-एक कर सभी छह बकरियों को गाड़ी में लाद लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे फरार हो चुके थे। रात में हुई यह वारदात इतनी चुपचाप हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी। इस दौरान किसी ने चोरों का चेहरा भी नहीं देखा, जिससे पुलिस के लिए जांच और भी कठिन हो गई है। रामनरेश की पत्नी की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया, “इन बकरियों से ही चूल्हा जलता था, बच्चों की फीस निकलती थी, अब समझ नहीं आता क्या करें।”

घटना की सूचना मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आस-पास के इलाकों में गाड़ी और चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि गांववालों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं गरीबों को तोड़ देती हैं। वे मांग कर रहे हैं कि पुलिस तेजी से कार्रवाई करे और पीड़ित परिवार के साथ न्याय करे।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें