Translate Your Language :

Home » शिक्षा » Rashtriya Gaan Lyrics: क्या आप जानते हैं, भारत के राष्ट्रीय गान और गीत किसने लिखा है?

Rashtriya Gaan Lyrics: क्या आप जानते हैं, भारत के राष्ट्रीय गान और गीत किसने लिखा है?

Rashtriya Gaan Lyrics and Rashtriya Geet
Facebook
X
WhatsApp

Rashtriya Gaan aur Geet: भारत का राष्ट्र गीत वंदे मातरम है। ये तो लगभग सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वंदे मातरम पहली बार कब गाया गया था? कवि और उपन्यासकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम लिखा था। बंगाल के कांतल पाडा नाम के गांव में 7 नवंबर 1876 को वंदे मातरम गीत की रचना की गई थी। पहली बार 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में वंदे मातरम गाया गया था। यानी भारत को आजादी मिलने से करीब 51 साल पहले। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत ने बड़ी भूमिका निभाई थी। लोगों को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित करने का काम किया था। अंग्रेजों के लिए ये विरोध का स्वर था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Vande Matram Lyrics in Hindi, वंदे मातरम लिरिक्स
National Song Lyrics in Hindi

Vande Mataram Full Lyrics In Hindi

वंदे मातरम्, वंदे मातरम्!
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!

शुभ्रज्योत्सनाम् पुलकितयामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदल शोभिनीम्,
सुहासिनीम् सुमधुर भाषिणीम्,
सुखदाम् वरदाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्॥

Jan Gan Man adhinayak Jay He Lyrics, Rashtriya Geet Lyrics in Hindi
राष्ट्रीय गान हिंदी में लिखा हुआ

भारत का राष्ट्रगान जन गण मन  है जिसे साल 1905 में सबसे पहले बंगाली भाषा में रविंद्र नाथ टैगोर ने लिखा था। इसे सबसे पहले कलकत्ता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था।

National Anthem Lyrics in Hindi

जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥

राष्ट्रगान गाने के नियम (Rules of National Anthem)

  • ​राष्ट्रगान का उच्चारण एकदम सही हो और इसे 52 सेकेंड की अवधि में ही गाया जाना चाहिए। इसके संक्षिप्त रूप को 20 सेकेंड में गाया जाना चाहिए।
  • हमेशा जब भी राष्ट्रगान जब गाया अथवा बजाया जा रहा हो तब सावधान मुद्रा में खड़े रहें।
  • राष्ट्रगान के लिए कभी भी अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नही करना चाहिए।
  • किसी शिक्षण संस्थान में दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ करनी चाहिए।
  • राष्ट्रगान जब गाया जा रहा हो तब किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। राष्ट्रगान के समय अशांति, शोर या अन्य गानों और संगीत की आवाज नही करनी चाहिए।

FAQ’s

Q1. भारत का राष्ट्रीय गीत कब और किसने लिखा था?

भारत का राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम् (Vande Matram)” है, जो महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चटोपाध्याय द्वारा लिखा गया है। बंगाल के कांतल पाडा नाम के गांव में 7 नवंबर 1876 को वंदे मातरम गीत की रचना की गई थी।

Q2. भारत का राष्ट्रीय गीत कौन सा है?

भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम है, जिनकी पंक्तियाँ कुछ इस प्रकार हैं – “वंदे मातरम्, वंदे मातरम्! सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्, शस्यश्यामलाम्, मातरम्! वंदे मातरम्!”

Q3. राष्ट्रगीत को सर्वप्रथम कब गया गया था?

राष्ट्रगीत सर्वप्रथम 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। ‘वन्दे मातरम्’ को 24 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें