Translate Your Language :

Breaking News
Delhi: केजरीवाल समेत 6 AAP नेताओं को हाई कोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ टिप्पणी मामले में अवमानना कार्यवाही West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक

Home » उत्तर प्रदेश » सीतापुर » Sitapur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराया तेज़ रफ्तार डंपर, लग गयी आग – खलासी की दर्दनाक मौत

Sitapur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराया तेज़ रफ्तार डंपर, लग गयी आग – खलासी की दर्दनाक मौत

Sitapur News Speeding dumper collides with a tree on the roadside
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: थानगांव थाना क्षेत्र के रेउसा-महमूदाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक खलासी की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से टकरा गया और देखते ही देखते आग लग गयी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर महमूदाबाद से रेउसा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक उसका अगला हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और डंपर सीधा पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर में आग लग गई। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन खलासी अंदर ही फंसा रह गया और आग की लपटों में घिर गया।

स्थानीय लोगों ने जब धधकते डंपर को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानगांव थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, और आग को बुझाया गया।

आग बुझने के बाद खलासी का पूरी तरह से जला हुआ शव डंपर से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। फिलहाल मृत खलासी की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

हादसे की जानकारी चालक ने डंपर मालिक मोहम्मद नईम (पुत्र नसीम), निवासी रामसा ट्रेडर्स, कल्ली पश्चिम, थाना पीजीआई लखनऊ को दी। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें