UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के बहुप्रतीक्षित परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी किया। इस साल का रिजल्ट न सिर्फ उल्लेखनीय रहा, बल्कि एक बार फिर बेटियों ने अपनी काबिलियत से बाज़ी मारी है।
हाईस्कूल टॉपर: यश प्रताप सिंह ने बढ़ाया जालौन का मान
हाईस्कूल परीक्षा में जालौन के स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र यश प्रताप सिंह ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। यश ने 98.83% अंक हासिल कर सभी को चौंका दिया और अपने परिवार के साथ पूरे जनपद को गौरवान्वित किया।
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र रहे – अंशी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार, दोनों ने 97.67% अंक हासिल किए।
तीसरे स्थान पर भी तीन होनहार छात्र-छात्राएं पहुंचे – मुरादाबाद की ऋतु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता, सभी ने 97.50% अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट टॉपर: प्रयागराज की महक जायसवाल ने मारी बाजी
12वीं की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर टॉप किया है। महक की इस उपलब्धि ने प्रयागराज को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बना दिया है।
दूसरे स्थान पर चार छात्र-छात्राएं रहे, सभी ने 96.80% अंक प्राप्त किए। ये हैं –
-
साक्षी (अमरोहा)
-
आदर्श यादव (सुलतानपुर)
-
शिवानी (प्रयागराज)
-
अनुष्का सिंह (कौशांबी)
तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी रहीं, जिन्होंने 96.40% अंक हासिल किए।
हाईस्कूल परीक्षा – प्रमुख आंकड़े
-
कुल परीक्षार्थी: 25,45,815
-
उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 22,94,122
-
कुल पास प्रतिशत: 90.11%
-
बालक: 13,27,024 (पास – 11,49,984 / 86.66%)
-
बालिकाएं: 12,18,791 (पास – 11,44,138 / 93.87%)
-
बालिकाओं ने बालकों से 7.21% बेहतर प्रदर्शन किया।
-
मूल्यांकन में जुड़े परीक्षक: 92,594
इंटरमीडिएट परीक्षा – प्रमुख आंकड़े
-
कुल परीक्षार्थी: 25,98,560
-
उत्तीर्ण परीक्षार्थी: 21,08,774
-
कुल पास प्रतिशत: 81.15%
-
बालक: 13,87,263 (पास – 10,62,616 / 76.60%)
-
बालिकाएं: 12,11,297 (पास – 10,46,158 / 86.37%)
-
बालिकाएं बालकों से 9.77% आगे रहीं।
-
मूल्यांकन में जुड़े परीक्षक: 56,066
परीक्षाओं का सफल संचालन और निष्पक्ष मूल्यांकन
यूपी बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच संपन्न कराया। परीक्षा मूल्यांकन कार्य में बड़ी संख्या में परीक्षकों को जोड़ा गया, जिससे समय पर और निष्पक्ष परिणाम जारी किया जा सके। हाईस्कूल और इंटर दोनों वर्गों में संस्थागत परीक्षार्थियों का प्रदर्शन व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में बेहतर रहा।
-
हाईस्कूल में संस्थागत उत्तीर्ण प्रतिशत – 90.19%, व्यक्तिगत – 68.90%
-
इंटरमीडिएट में संस्थागत – 81.15%, व्यक्तिगत – 81.28% (थोड़ा बेहतर)
प्रयोगात्मक परीक्षाएं
-
आयोजन अवधि: 01 फरवरी से 21 फरवरी 2025
-
कुल परीक्षक: 18,964
-
प्रैक्टिकल में शामिल परीक्षार्थी (विनियम अंतर्गत): हाईस्कूल – 3,682 | इंटर – 74,982

Author: Shivam Verma
Description