Home » उत्तर प्रदेश » UP News: पिता बना हैवान – दही में जहर मिलाकर बेटे और बेटी की हत्या, बड़ी बेटी ने भागकर बचाई जान

UP News: पिता बना हैवान – दही में जहर मिलाकर बेटे और बेटी की हत्या, बड़ी बेटी ने भागकर बचाई जान

Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र के बरवार खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों को दही में जहर मिलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता सत्यम कुमार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दही में जहर मिलाकर बच्चों को पिलाया

पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार शाम करीब छह बजे सत्यम कुमार अपने घर पहुंचा। उस समय घर पर उसकी तीनों संतानें मौजूद थीं। आरोप है कि वह अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर आया था। बच्चों को दही बेहद पसंद थी, इसलिए उसने उसी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें देने की योजना बनाई।

सबसे पहले उसने अपने साढ़े चार वर्षीय बेटे अक्षत को दही खिलाई। इसके बाद आठ वर्षीय बेटी प्राची को भी वही जहरीला मिश्रण दे दिया। जब उसने अपनी 11 वर्षीय बड़ी बेटी प्रज्ञा को दही खिलाने का प्रयास किया तो उसे कुछ संदेह हुआ और वह वहां से भाग निकली। प्रज्ञा ने शोर मचाकर परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

बड़ी बेटी की सूझबूझ से बची जान

प्रज्ञा के भागने और शोर मचाने के बाद परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि दोनों छोटे बच्चों को जहर देने के बाद सत्यम ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। जब तक लोग वहां पहुंचे, दोनों बच्चे अचेत अवस्था में थे। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के दोनों बच्चों की मौत हो गई। बड़ी बेटी प्रज्ञा की सतर्कता और साहस के कारण उसकी जान बच सकी।

सुबह पत्नी को मार्ट छोड़ा, शाम को वारदात को दिया अंजाम

आरोपी की पत्नी संजू देवी ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह उनके पति उन्हें शहर के एक मार्ट पर छोड़कर गए थे। शाम को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सत्यम बच्चों के साथ कमरे में बंद है। जब वह घर पहुंचीं, तब तक परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जा चुके थे।

संजू देवी के अनुसार, उनके पति पिछले लगभग दस वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे हैं। करीब छह महीने पहले उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी कराया गया था। उनका कहना है कि मानसिक स्थिति खराब होने के कारण ही उन्होंने यह भयावह कदम उठाया।

ग्रामीणों ने भी बताया कि सत्यम कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि घटना के समय उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या उसका इलाज नियमित रूप से चल रहा था।

पुलिस हिरासत में आरोपी, चार पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चों को दही पसंद होने के कारण आरोपी ने दही में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिलाया था। बड़ी बेटी के भाग जाने के बाद वह बच्चों समेत खुद को कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस हिरासत में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एसपी नार्थ ने क्या कहा

एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि बरवार गांव निवासी अनिल कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे ने अपने दो बच्चों को जहर दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें