Translate Your Language :

Breaking News
UPSI परीक्षा में पूछा गया समाज की सच्चाई का सवाल : “अवसर के अनुसार बदल जाने वाला” आखिर कौन? महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी

Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर » Bulandshahr News: पहले फेसबुक लाइव पर धमकी फिर पूर्व सभासद को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahr News: पहले फेसबुक लाइव पर धमकी फिर पूर्व सभासद को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले फेसबुक लाइव पर खुलेआम हत्या की धमकी दी और फिर देर रात पूर्व सभासद नन्हे सैनी को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी शिवा राणा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फेसबुक लाइव कर दी थी धमकी

बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में 15 दिन पहले आरोपी शिवा राणा का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने तीन दोस्तों के साथ लाइव कॉन्फ्रेंस कर मोहल्ले के अरुण सैनी, सुमित सैनी और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। वीडियो में उसने अपशब्दों का प्रयोग किया और खुलेआम हमले की योजना का ऐलान किया, जिससे पूर्व सभासद नन्हे सैनी का परिवार दहशत में था।

घात लगाकर मारी गोली

शुक्रवार की देर रात, जब पूर्व सभासद नन्हे सैनी रोजाना की तरह मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक पीछे से आए युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, और हमलावर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल नन्हे सैनी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान शिवा राणा के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजने की तैयारी

अनूपशहर के सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घायल नन्हे सैनी की पत्नी यशोदा की तहरीर पर आरोपी शिवा राणा पुत्र चरण सिंह, निवासी जहांगीराबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें