Aligarh News: गुरुवार सुबह अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकावटी मोड़ पर एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। फिरोजाबाद से बुलंदशहर जा रही एक पुलिस वैन सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में वैन में सवार एक दारोगा, तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि पुलिस वैन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पुलिसकर्मी को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
⚠️ अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा!
हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस की गाड़ी जा घुसी 🚓💥
1 मुल्जिम समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत, फिरोजाबाद से बुलंदशहर ले जा रहे थे आरोपी#AligarhAccident #UPPolice #RoadAccident #BreakingNews #HighwaySafety #UttarPradesh pic.twitter.com/WjYi7m2TR1
— Shivam SSV (@Shivam_SSV) May 8, 2025
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस वैन फिरोजाबाद से एक कैदी को लेकर बुलंदशहर जा रही थी। वैन जब चिकावटी मोड़ के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़े एक भारी भरकम कैंटर से सीधे टकरा गई। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि या तो वैन चालक को नींद आ गई थी, या अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे यह हादसा हुआ।











