Translate Your Language :

Breaking News
महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की इंटरफेथ शादी पर मचा सियासी और सामाजिक बवाल, साधारण प्रेम विवाह या नई बहस की शुरुआत? Balrampur News: बलरामपुर में एलपीजी गैस के लिए लंबी कतारें, उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए तीन–चार दिन तक इंतजार Hapur News: भाजपा नेता से 28 लाख की ठगी, जमीन बेचने के नाम पर हुआ धोखा; एक आरोपी विदेश फरार Delhi Uttam Nagar News: दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग, 400 झुग्गियां जलकर राख, आधी रात मची अफरा-तफरी Harish Rana Passive Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति: गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दनाक कहानी Etawah News: 15 मार्च को कांशीराम का 92वां जन्मदिवस पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी समाजवादी पार्टी

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Lucknow News: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 24 घंटे में हुई कार्रवाई

Lucknow News: 3 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 24 घंटे में हुई कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: पुलिस ने एक ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मार गिराया, जिसने शहर में सनसनी फैला दी थी। आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास तीन साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दीपक वर्मा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को ट्रैक करके उसे ढेर कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या हुआ था?

बुधवार रात (5 जून) करीब साढ़े तीन बजे आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास पुल के नीचे एक सफेद स्कूटी सवार शख्स ने फुटपाथ पर सो रही तीन साल की बच्ची को उठा लिया। उसने बच्ची को कुछ दूर ले जाकर एक लिफ्ट के अंदर बेरहमी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने आलमबाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी और मुखबिरों से हुई पहचान

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान दीपक वर्मा के रूप में हुई। पता चला कि वह आलमबाग इलाके में पानी बेचने का काम करता था। जांच टीम ने मुखबिरों की मदद से उसके ठिकाने का पता लगाया।

मुठभेड़ में हुई आरोपी की मौत

गुरुवार (6 जून) की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर से फरार होने की तैयारी कर रहा है। जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत केजीएमयू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कैसे हुआ खुलासा

एसीपी कैंट अभय प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। उन्होंने कहा, “आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया गया। हमने 24 घंटे के भीतर ही इस मामले को सुलझा लिया।”

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें