Translate Your Language :

Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर » Kanpur Central: 36 घंटे में दूसरी बार कानपुर सेंट्रल पर ‘बम’ का साया, आखिर कौन दे रहा बार-बार धमकी?

Kanpur Central: 36 घंटे में दूसरी बार कानपुर सेंट्रल पर ‘बम’ का साया, आखिर कौन दे रहा बार-बार धमकी?

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Central bomb threat: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 36 घंटे के भीतर दूसरी बार बम की धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार इस स्टेशन को लेकर लगातार मिल रही चेतावनियों ने रेलवे प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

112 कंट्रोल रूम पर कॉल से मचा हड़कंप

शुक्रवार की शाम जैसे ही 112 कंट्रोल रूम पर धमाके की चेतावनी वाली कॉल आई, पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हजारों यात्रियों की मौजूदगी के बीच अचानक बढ़ी हलचल ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई, जिसमें दावा किया गया कि स्टेशन परिसर में बम प्लांट किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन हरकत में आ गए।

स्टेशन बना छावनी, घंटों चली तलाशी

अलर्ट जारी होते ही भारी पुलिस बल, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS), एंटी-सैबोटेज टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल सभी प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस और पार्किंग जोन की घेराबंदी कर दी।

घंटों तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान हर संदिग्ध बैग, डस्टबिन और कोने-कोने की बारीकी से जांच की गई। देर रात तक चली इस कवायद के बावजूद किसी भी तरह का विस्फोटक या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन सतर्कता बरकरार रखी गई।

धमकी का ‘अनिल’ कनेक्शन

प्रारंभिक जांच में धमकी भरी कॉल का संबंध ‘अनिल’ नाम के एक व्यक्ति से जुड़ा पाया गया। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को ट्रेस कर अनिल को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अनिल ने दावा किया कि उसका मोबाइल फोन 24 फरवरी से गायब है और इसकी सूचना उसने पहले ही दी थी।

अब जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या मोबाइल चोरी कर किसी ने इस साजिश को अंजाम दिया या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी योजना है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि असली कॉलर तक पहुंचा जा सके।

36 घंटे में दूसरी धमकी से बढ़ी चिंता

हैरानी की बात यह है कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे भी इसी तरह की धमकी दी गई थी। 36 घंटे के भीतर दो बार बम की सूचना मिलने से यात्रियों में भय का माहौल है।

कानपुर सेंट्रल जैसे संवेदनशील और अत्यधिक व्यस्त स्टेशन पर बार-बार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रही है, लेकिन पूरे इलाके में हाई-अलर्ट जारी है और जांच जारी है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें