Barabanki News: निंदूरा, बाराबंकी के एक 100 साल पुराने कब्रिस्तान से बदबू फैलने की शिकायत के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी कि कब्रिस्तान में एक लाश जलने से आसपास भारी दुर्गंध फैल रही है।
एसडीएम और थाना अध्यक्ष ने पहुंचकर कराया अंतिम संस्कार
सूचना के बाद एसडीएम और थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि मृतक का नाम दिलीप कुमार उर्फ राम गुलाम रावत है। स्थिति की गंभीरता देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया।

कब्रिस्तान की बदहाल स्थिति और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने विकासखंड अधिकारी (BDO) आलोक कुमार वर्मा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनवाने का आदेश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
प्रशासन का मानना है कि कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि परिसर की स्वच्छता और व्यवस्था भी बेहतर होगी। यह कदम लंबे समय से उपेक्षित पड़े कब्रिस्तान की स्थिति सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्टर : मनोज कुमार भास्कर











