Barabanki News: जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल ने गलत यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए स्थानांतरित हुई ₹1,00,000 की धनराशि पीड़ित को सुरक्षित रूप से वापस करा दी। यह कार्रवाई एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक कफ़ील ख़ान पुत्र मोहम्मद हबीब द्वारा गलत यूपीआई से ट्रांजैक्शन हो जाने के कारण एक लाख रुपये की धनराशि किसी अन्य खाते में स्थानांतरित हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए।
इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी श्री संगम कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान विपक्षी के खाते में गई धनराशि को होल्ड और फ्रीज़ कराया गया, जिसके पश्चात पूरी रकम पीड़ित के खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।
इस सफल कार्रवाई से साइबर अपराध के मामलों में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता सामने आई है। पीड़ित ने समय पर शिकायत दर्ज कराकर और पुलिस टीम के सहयोग से अपनी धनराशि पुनः प्राप्त की।
उक्त कार्रवाई में साइबर सेल और साइबर थाना जनपद बाराबंकी की टीम शामिल रही, जिसमें निरीक्षक बृजेश कुमार यादव (प्रभारी साइबर सेल), निरीक्षक संजीव कुमार यादव (प्रभारी साइबर थाना), मुख्य आरक्षी नीरज यादव, कांस्टेबल सुधाकर भदौरिया, राजन यादव, अभिषेक चपराणा, अंकुश तथा कांस्टेबल पंकज यादव की अहम भूमिका रही।
संवाददाता: रोहित कुमार
Author: Shivam Verma
Description











