Home » उत्तर प्रदेश » बाराबंकी » Barabanki News: बाराबंकी में युवक से मारपीट, माथे से जबरन मिटाया तिलक; दरगाह पर चादर चढ़ाने आया था पीड़ित

Barabanki News: बाराबंकी में युवक से मारपीट, माथे से जबरन मिटाया तिलक; दरगाह पर चादर चढ़ाने आया था पीड़ित

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देवा शरीफ दरगाह के पास एक युवक के साथ मारपीट और उसके माथे से जबरन तिलक मिटाने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले के सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देवा शरीफ दरगाह के पास हुई घटना

घटना देवा शरीफ दरगाह से करीब 70 मीटर की दूरी पर हुई। दशहराबाद निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार, जब महिला दरगाह के अंदर चली गई, तब वह बाहर चने खाते हुए दरगाह की ओर बढ़ रहे थे।

हरीश शर्मा का आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक ने उन्हें “ओए पंडित” कहकर रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। बात बढ़ने पर आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे और फिर जबरन पकड़कर सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर ले गया। वहां उनके माथे पर लगे तिलक को पानी डालकर धुलवाया गया और उनके साथ हाथापाई की गई।

वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में टोपी पहने एक व्यक्ति युवक को पकड़कर झुकाते हुए उसके माथे से तिलक मिटाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद हरीश शर्मा ने देवा कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस का बयान

मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने पर लगातार नजर रखे हुए है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें