Translate Your Language :

Breaking News
Home » देश-विदेश » Barabanki News : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन करने वाले तीन गिरफ्तार

Barabanki News : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन करने वाले तीन गिरफ्तार

Barabanki News : वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन करने वाले तीन गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

स्थान: बाराबंकी
रिपोर्ट: रोहित कुमार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Barabanki News : बाराबंकी जिले के तिन्दोला आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मिट्टी खोद कर सरकारी वृक्षों को क्षतिग्रस्त कर रहे थे, जिससे वन संपदा और पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा था।

रेंजर देवा मयंक सिंह ने बताया कि कार्रवाई में श्यामू यादव पुत्र रामशरण यादव (ग्राम गंगापुर, थाना रामनगर), गंगाराम यादव पुत्र राजा राम यादव (बघौली का पुरवा, थाना टिकैट नगर) और धर्मराज यादव पुत्र रामखेलावन यादव (ग्राम जाटा लोखरिया, थाना सतरिख) शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ देवा रेंज के अंतर्गत रेंज केस संख्या 56/2025-26 के तहत भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त जेसीबी (रजिस्ट्रेशन नंबर UP41CT4136) को मौके से बरामद कर सीज़ किया गया। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की यह कार्रवाई वन संपदा की सुरक्षा और अवैध खनन को रोकने के लिए एक सख्त संदेश है।

वन विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध खनन या पेड़ों की कटाई की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि पर्यावरण और वन्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में ऐसे किसी भी कार्यवाही पर त्वरित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।

यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा के प्रति वन विभाग की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

samratnewstv
Author: samratnewstv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें