Translate Your Language :

Breaking News
West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक Kushinagar News: ग्राम प्रहरी सम्मेलन में चौकीदारों को मिली आवश्यक सामग्री, पुलिस अधीक्षक ने दिए सतर्कता के निर्देश

Home » उत्तर प्रदेश » बरेली » Bareilly News: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर लगा जाम

Bareilly News: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, हाईवे पर लगा जाम

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रुकमपुर माधोपुर में मंगलवार देर रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीषण टक्कर हो गई, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुचारू कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंगलवार देर रात मीरगंज के गांव बलुपुरा निवासी अजीत गंगवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने का बीज लेकर सैय्यदपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रॉली माधोपुर के पास पहुंची, पीछे से आ रही लकड़ी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गन्ने से लदी ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालकों समेत रामा शंकर, राजीव, रामचंद्र, नन्नूकी और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते हाईवे पर झुमका चौराहे तक लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में यातायात को एक तरफ से सुचारू किया।

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें