Home » दिल्ली » Delhi News: दिल्ली में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या, न्यू उस्मानपुर में कुछ घंटों के भीतर गोलीबारी की भी वारदात

Delhi News: दिल्ली में 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या, न्यू उस्मानपुर में कुछ घंटों के भीतर गोलीबारी की भी वारदात

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली का न्यू उस्मानपुर क्षेत्र लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण चर्चा में है। सोमवार को इसी इलाके में कुछ घंटों के अंतराल पर दो गंभीर वारदातें सामने आईं। पहले अंधाधुंध गोलीबारी में एक 12 वर्षीय लड़का घायल हो गया, जबकि देर रात 17 वर्षीय अभिषेक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रात में 17 वर्षीय अभिषेक की हत्या

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे न्यू उस्मानपुर थाने को सूचना मिली कि इलाके में एक किशोर पर हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 17 वर्षीय लड़का जमीन पर पड़ा मिला। जांच के दौरान उसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने अभिषेक पर चाकू से हमला किया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि इस मामले में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जांच जारी है।

कुछ घंटे पहले हुई थी गोलीबारी, 12 वर्षीय लड़का घायल

इसी दिन शाम को न्यू उस्मानपुर इलाके में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, चौथा पुश्ता क्षेत्र में तीन लोगों ने धर्मेंद्र (43) नामक व्यक्ति के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की थी।

गोलीबारी के दौरान वहां से गुजर रहे 12 वर्षीय एक लड़के के पैर में गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जेपीसी अस्पताल में चल रहा है।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। विभिन्न नाकों पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया और संदिग्धों की जानकारी प्रसारित की गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों प्रांकुर (29) और हर्ष (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम ने गोलीबारी स्थल से भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। इस संबंध में न्यू उस्मानपुर थाने में कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सूर्या हत्याकांड की याद हुई ताजा

न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय अभिषेक की हत्या ने हाल ही में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड की याद भी ताजा कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में 28 मई को बकरीद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को दो दिन पहले एक मुठभेड़ में मार गिराया था। वहीं मामले में कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बढ़ती घटनाओं से इलाके में दहशत

एक ही दिन में न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में गोलीबारी और हत्या जैसी दो गंभीर घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच तेज गति से की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें