Translate Your Language :

Breaking News
Delhi: केजरीवाल समेत 6 AAP नेताओं को हाई कोर्ट का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ टिप्पणी मामले में अवमानना कार्यवाही West Bengal: अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर वाला पत्र खारिज, बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर विवाद गहराया ट्विशा शर्मा केस: पोस्टमार्टम में बड़ी लापरवाही, सबूतों पर उठे सवाल; जांच में सामने आईं कई नई बातें क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ के पेट्रोल पंप पर लगे नोटिस से मचा हड़कंप, दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम Baghpat News: बागपत में युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल Kushinagar News: राष्ट्रहित में बुलियन खरीद से बचने की अपील, कुशीनगर में सर्राफा व्यापारियों संग हुई उच्चस्तरीय बैठक

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ » Hapur News: गहने लेकर देवर संग फरार हुई तीन बच्चों की माँ, पति और मासूम कर रहे इंतजार

Hapur News: गहने लेकर देवर संग फरार हुई तीन बच्चों की माँ, पति और मासूम कर रहे इंतजार

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News: अलीगढ़ और मुज़फ्फरनगर के बाद अब हापुड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहल्ला रामगढ़ी में रहने वाले अर्जुन की पत्नी लक्ष्मी अपने पति के चाचा के बेटे के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात ये है कि लक्ष्मी तीन बच्चों की मां है, और जाते-जाते घर से कुछ नकदी और गहने भी साथ ले गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तीन मासूम इंतज़ार में

अर्जुन की शादी साल 2017 में ग्रेटर नोएडा के जारचा गांव की रहने वाली लक्ष्मी से हुई थी। सात फेरे, तीन बच्चे और सात साल की गृहस्थी… लेकिन एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया। अर्जुन, जो पेशे से पेंटर है और गाड़ियों पर पेंटिंग कर अपने परिवार का पेट पालता है, जब एक दिन घर लौटा तो देखा लक्ष्मी गायब है।

जांच-पड़ताल की तो पता चला कि लक्ष्मी पड़ोस में ही रहने वाले चाचा के बेटे के साथ चली गई है। साथ में ले गई 15 हजार रुपये नकद और कुछ जेवरात भी। अर्जुन ने पहले खुद ही तलाश की, रिश्तेदारों को फोन मिलाए, कॉल्स किए – लेकिन सब बेकार। फोन तक बंद मिल रहा है।

अर्जुन के तीन बच्चे – दो बेटियां और एक बेटा – अपनी मां को ढूंढ रहे हैं। आंखों में उम्मीद लिए दरवाजे की ओर ताकते हैं, शायद मम्मी लौट आएं। लेकिन हर दिन ये उम्मीद धुंधली होती जा रही है।

सोचने पर मजबूर कर देने वाला मामला

ये मामला सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं है। यह एक परिवार के टूटने की कहानी है, जिसमें बच्चों की मासूमियत भी सवालों के घेरे में आ गई है। मोहल्ले में भी लोग दबी जुबान में इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं – कोई इसे ‘इश्क की कहानी’ कह रहा है, तो कोई ‘घर तोड़ने वाली चाल’।

नगर कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि अर्जुन की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला और उसके साथ फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। “हम जल्द ही दोनों को ट्रेस कर लेंगे,” प्रभारी ने आश्वासन दिया।

Shivam Verma
Author: Shivam Verma

Description

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें