Kushinagar News: जिला स्टेडियम कुशीनगर में गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय फुटबाल पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जनपदों से आई टीमों के खिलाड़ियों द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च की सलामी ली और प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की अपील भी की।

09 टीमों के बीच होगा मुकाबला
यह प्रतियोगिता दिनांक 09.05.2026 से 11.05.2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें गोरखपुर जोन के गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बस्ती एवं बहराइच सहित कुल 09 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी कुशीनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
कई अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्विनी राय, पीआरओ उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Shivam Verma
Description










